आगरालीक्स…. स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी रोकने पर पुलिस कर्मियों को जमकर हड़काया, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा वर्दी उतरवा दूंगी, जिलाध्यक्ष सहित तीन पर मुकदमा दर्ज।
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2021/09/agre.jpg)
मथुरा में सोमवार रात को भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा अपने समर्थकों के साथ गाड़ी से मथुरा व्रंदावन मार्ग स्थित 100 बेड के हॉस्पिटल के सामने से जा रहीं थीं। यहो स्टेटिक सर्विलांस टीम जांच कर रही थी, उनकी मदद के लिए पुलिस तैनात थी। पुलिस ने जिलाध्यक्ष मधु शर्मा की गाड़ी रुकवा दी, गाड़ी से उतरी भाजपा जिलाध्यक्ष पुलिस कर्मी पर भड़क गई। हाथ में फोन पकड़े भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों को हड़काया कहा तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगी। उनके समर्थकों ने भी पुलिस कर्मियों को हड़काया।
वीडियो वायरल होने पर हुआ मुकदमा दर्ज
भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा द्वारा पुलिस कर्मियों को हड़काने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष और उनके समर्थक पुलिस कर्मी को हड़का रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्टेटिक टीम के प्रभारी दीपेंद्र सिंह की तहरीर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा और दो अज्ञातों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा का कहना है कि मुझे मुकदमा दर्ज होने की जानकारी नहीं है।