आगरालीक्स…आगरा की क्रिकेट टीम sports wizard club ने अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में पटियाली की टीम को 48 रन से हराया. अमित ने लिए पांच विकेट
कासगंज क्रिकेट अकेडमी मे चल रहे अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट का में आज आगरा की टीम sports wizard club ने पटियाली की टीम को 48 रन से हरा दिया. sports wizard club ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. आगरा की ओर से तेजस कुमार सिंह ने 44, आयुष कुमार ने 40, दिव्यांश अग्रवाल ने 36, अग्रिम शर्मा ने 34, युवराज सिंह चौहान ने 16 का योगदान दिया और पटियाली की टीम को 208 रन का टारगेट दिया.
जवाब में पटियाली की टीम 160 रन ही बना सकी. आगरा की ओर से अमित ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए. पटियाली की ओर से प्रशांत यादव ने 34, आदित्य बघेल ने 34,नितिन यादव ने 35 रन का योगदान दिया. मुख्य अतिथि तरुण सिंह रहे, कासगंज क्रिकेट अकेडमी के कोच अखिल दीक्षित, आगरा टीम के मैनेजर लाल सिंह, अंकित यादव, सचिन शर्मा, सागर दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे.