Thursday , 3 September 2026
Home टॉप न्यूज़ FIR Lodged against BSP Manoj Soni in violation of code of conduct in Agra
टॉप न्यूज़पॉलिटिक्स

FIR Lodged against BSP Manoj Soni in violation of code of conduct in Agra

216

आगरालीक्स… आगरा में बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी पर मुकदमा दर्ज किया या है। उन पर बिना अनुमति गाड़ी पर झंडे लगाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का जिले में यह पहला मुकदमा है।
बसपा द्वारा लोकसभा प्रभारी घोषित कर दिए गए हैं, यही संभावित प्रत्याशी हैं। आगरा सुरक्षित सीट से मनोज सोनी को लोकसभा प्रभारी बनाया गया है।
मंगलवार को अपनी गाड़ी में पार्टी का झंडा लगाकर मनोज सोनी एत्माद्दौला के प्रकाश नगर पहुंचे थे। उनके साथ चल रहे समर्थकों ने पार्टी के बैनर ले रखे थे। इसका वीडियो वायरल होने पर एडीएम सिटी केपी सिंह ने नोटिस जारी करते हुए आठ घंटे में जवाब देने को कहा था। इस मामले में बुधवार शाम एत्माद्दौला थाने में मनोज सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एत्माद्दौला थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि उन्हें आठ घंटे की मोहलत दी गई थी। इसके बाद कार्रवाई की गई है।
होर्डिंग हटाकर कबाड में बेचने का वीडियो वायरल
आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को प्रशासन व नगर निगम की टीमों द्वारा शहर भर में जगह-जगह लगे होर्डिग, बैनर, पोस्टर हटवाने के साथ वॉल पेंटिंग को पुतवाया जा रहा है। नियमानुसार हटवाई गई प्रचार सामग्री को स्टोर रूम में रखा जाना चाहिए। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें नगर निगम कर्मचारी कबाड में प्रचार सामग्री, होर्डिंग सहित अन्य सामग्री कबाड में बेचते हुए दिखाई दे रहे हैं। मीडिया से नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Newlywed woman dies in Agra; police investigating…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नगला छिद्दा नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. छह...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Heavy rain likely in Agra; Meteorological Department issues yellow alert

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग ने जारी किया यलो...

टॉप न्यूज़

Agra News: The 18th Sri Krishna Janmashtami Festival has begun at the Mahalakshmi Temple in Balkeshwar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में शुरू हआ 18वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव....

error: Content is protected !!