अलीगढलीक्स ..आईआईएमटी के मैनेजमेंट संकाय के 10 छात्र व आठ छात्राओं का चयन उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुआ। कंपनी एचआर रत्नेश मिश्रा के निर्देशन में 26 छात्रों ने लिखित परीक्षाओं में भाग लिया। जिसमें 23 ने सफलता अर्जित की। फाइनल राउंड में ग्रुप डिस्कशन के बाद 18 छात्र छात्राओं का चयन हुआ। जिसमें हिना, इशरत, कनिका, साक्षी, उपमा, लोकेश, विशाल, संदीप, प्रदीप, मोहित, गौरव, अमन हैं। चयन पर संस्थापक डॉ डीएस महलवार, सचिव पंकज महलवार, प्राचार्य एसके एन सिंह रावत, विभागाध्यक्षा डॉ इंदू सिंह, आईपी सिंह, असीम अग्रवाल ने बधाई दी।