आगरालीक्स ..(Agra News 12th November )..आगरा में अंसल इन्फ्रास्ट्रक्चर के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के एत्मादपुर निवासी पप्पी देवी पत्नी संजीव कुमार का आरोप है कि 2012 में अंसल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने अपने प्रोजेक्ट सुशांत सिटी में उनहें प्लाट आवंटित किया था। कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि प्लाट का मानचित्र आगरा विकास प्राधिकरण से स्वीक्रत है। प्लाट के लिए उनसे 21 लाख रुपये लिए गए। जब उन्होंने प्लाट का बैनामा अपने नाम करने के लिए कहा तो कंपनी के अधिकारी टालमटोल करते रहे।

कंपनी के अधिकारियों पर मुकदमा
इस मामले में पप्पी देवी का आरोप है कि उन्होंने अपने स्तर से छानबीन की तो पता चला कि प्लाट पर कंपनी का मालिकाना हक नहीं है, फर्जी कागजात बनाकर प्लाट बेचे जा रहे हैं। इस मामलें में जगदीशपुरा थाने में अंसल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी प्रणव अंसल, योगेश गावा, विनय यादव, संदीप जैन, बल्लभ शर्मा और देव प्रियदास के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर प्रवींद्र कुमार का कहना है कि विवेचना की जा रही है।