Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Woman jumps into the Yamuna River in Agra
टॉप न्यूज़

Woman jumps into the Yamuna River in Agra

140

आगरालीक्स.. गुड वर्क आगरा में वाटर वक्र्स पुल से यमुना में युवती ने छलांग लगा दी, युवती को डूबता देख दो पुलिस कर्मी युवती को बचाने के लिए यमुना में कूद गए, युवती को एसएन में भर्ती किया गया है। यहां युवती को आईसीयू में भर्ती किया गया है।
मंगलवार को वाटर वक्र्स पुल के पास यमुना में एक युवती कूद गई, युवती को पानी में छटपटाते देख लोगों ने शोर मचा दिया, चीता मोबाइल पर तैनात सिपाही शिव प्रकाश व विजय प्रकाश आ गए। वे युवती को बचाने के लिए यमुना में कूद गए, दो स्थानीय लोगों भी युवती की मदद के लिए यमुना में कूद गए। युवती गहरे पानी में डूबती जा रही थी, पुलिस कर्मी और स्थानीय व्यक्ति ने उसे बचाया, युवती को यमुना से बाहर निकालने के बाद एसएन में भर्ती कराया गया है। युवती को आईसीयू में भर्ती किया गया है।
युवती के मोबाइल में मिली छह सिम
युवती न्यू आगरा क्षेत्र की बताई जा रही है, विवाहित युवती के मोबाइल में छह सिम मिली हैं, इन सिम के आधार पर युवती की पहचान संगीता के नाम से हुई है, पुलिस ने परिजनों को जानकारी दे दी है, जिससे युवती ने यमुना में छलांग क्यों लगाई, इसका कारण पता चल सके। वहीं, एसएन के आईसीयू में युवती की हालत स्थिर बनी हुई है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

MLC Election Agra 2026: 45.95% voting for the Graduates’ constituency, and 56.28% for the Teachers’ constituency in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए स्नातक में 45.95 प्रतिशत तथा शिक्षक...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Faith, Devotion and Service: Shri Chitrakoot Dham Parivar to Visit Chitrakoot from Agra

आगरालीक्स…संत सेवा और सनातन धर्म जागरूकता के संकल्प के साथ चित्रकूट धाम...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra police apprehend brother who shot his sister with the intent to kill her…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बहन को जान से मारने की नीयत में गोली मारने...

टॉप न्यूज़

Agra News: ‘Havan’ performed in Agra for the good health of former Deputy Prime Minister Lal Krishna Advani

आगरालीक्स…आगरा में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया...

error: Content is protected !!