Sunday , 8 February 2026
Home agraleaks firing on brothers, one killed in Agra
agraleaks

firing on brothers, one killed in Agra

raja
आगरालीक्स
 …….आगरा में कारोबारी भाईयों को सरेराह गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। लोहामंडी में बुधवार रात को हुई घटना में एक भाई की मौत हो गई, दूसरे की हालत गंभीर है। पुलिस फोर्स के साथ ही कापफी संख्या में स्थानीय लोग एसएन पहुंच गए हैं।

आलोक नगर, जयपुर हाउस निवासी हेमनदास जैसवानी राजामंडी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। 28 नवंबर 2014 को चौथ वसूली का विरोध करने पर उनकी गोविंद नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजामंडी में सुनीता कलेक्शन से इनकी दुकान है। इसका जिम्मा मनोज और सुशील पर था। बुधवार की रात तकरीबन 10 बजे दोनों भाई दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। बिजली गुल होने से बाजार में अंधेरा था।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इसी बीच काली पल्सर पर आए तीन बदमाशों ने सुशील और मनोज पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। दो ने अपने चेहरों पर रुमाल बांध रखा था। पुलिस बूथ के सामने हमलावरों ने दोनोौं पर ताबड़तोड़ फाय¨रग कर दी। सुशील के सीने और बांह में दो गोली लगीं, जबकि मनोज के सीने में भी एक गोली धंस गई। बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग की। गोली लगने के बाद दोनों भाई जमीन पर गिर पड़े। बाजार के लोगों को आता देख हमलावर फाय¨रग कर हथियार लहराते हुए भाग निकले, मृतक के भाई महेश ने बताया कि पिता के हत्यारोपी प्रांजल, चेतन और प्रवीन जेल में बंद हैं। सुशील को लगातार धमकियां मिल रही थीं। पांच सितंबर को उसकी गवाही होनी थी। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। उधर, मनोज को पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी है।
हिस्ट्रीशीटर   प्रांजल ने जेल से रची साजिश
हेमनदास के मनोज, महेश, हरीश और राजू चार बेटे हैं। हेमनदास की हत्या के बाद बडे बेटे मनोज ने मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में राजा की मंडी के रंगबाज प्रांजल दिवाकर, उसके भाई प्रवीन, चेतन के साथ साजिश में सूरज वर्मा और मोनू वर्मा को नामजद किया गया था। प्रांजल और उसके भाई जेल में बंद हैं, तीनों पर रासुका लगी हुई है। हेमनदास हत्याकांड में चश्मदीद बेटे सुशील की उपर्फ राजू की अगस्त में गवाही होनी थी।
गवाही न देने के लिए दी गर्इ् धमकी
राजू ने गवाही दी तो उसकी हत्या हो जाएगी, यह फोन आने के बाद से परिजन परेशान थे, वे फोन की रिकॉर्डिंग को लेकर पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों में भटकते रहे, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया। इसके चलते सात अगस्त को राजू गवाही देने नहीं गया, इस मामले में कोर्ट में पांच सितंबर को तारीख है।

 

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!