
राजामंडी व्यापार कमेटी अध्यक्ष हेमनदास की नवंबर 2014 में हत्या के बाद पुत्र सुशील उर्फ राजू की भी बुधवार रात 10.30 बजे हत्या कर दी गई। लगभग 12.15 बजे एसएसपी राजेश डी मोदक घटनास्थल पर राजू के बडे भाई हरीश को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। उनसे एफआइआर कराने को कहा। इस पर उन्होंने कहा कि सर, मुझे कोई मुकदमा नहीं लिखाना। यदि की तो मेरी भी हत्या हो जाएगी।
एक मिडी से शुरू हुआ खून खराबा
हेमनदास की राजा की मंडी में कपडे की दुकान है, 24 अप्रैल 2009 को हिस्टीशीटर प्रांजल उनकी दुकान पर मिडी खरीदने आया था। मिडी के पैसे मांगने पर उसने फायर कर दिया। इस मामले में वह ढाई महीने जेल में रहा, वहां से आने के बाद एक रंगबाजी शुरू कर दी, पुलिस से भी दोस्ती कर ली और राजा की मंडी में फड लगाने वालों से वसूली करने लगा, हेमनदास ने इसका विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी।
Leave a comment