गुरुग्रामलीक्स… सुर्खियों में रहने वाले यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर बाइक सवारों ने की ताबड़तोड़ 24 राउंड फायरिंग, सीसीटीवी में फायरिंग करने वाले कैद, पुलिस जांच में जुटी। (Firing on Elvis Yadav House in Gurugram)
यूट्यूबर एल्विश यादव ने हरियाणा के गुरुग्राम में करीब 500 करोड़ से नया घर खरीदा है, घर में उनके पिता राम अवतार, मां और वे खुद रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह बाइक सवार तीन बदमाश उनके घर पर पहुंचे। बाइक से एक बदमाश उतर गया, इसके बाद बदमाशों ने एक के बाद एक 24 राउंड फायरिंग की। फायरिंग से स्थानीय लोग भी दहशत में आ गए, एल्विश यादव के पिता की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया, उनके घर पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
एल्विश यादव नहीं थे घर पर
जिस समय बदमाशों ने एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की उस समय एल्विश यादव अपने घर पर नहीं थी, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।