टूंडलालीक्स …दुखद एकेडमी में क्रिकेट मैच खेलते समय कक्षा छह के छात्र के छाती में लगी लेदर की गेंद, आगरा लेकर आए, मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़। ( Firozabad News: 12 year old cricket died after ball hit chest during match#Firozabad)
टूंडला में फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी है। क्रिकेट एकेडमी में थाना नारखी के रहने वाले दिल्ली की कंपनी में कार्यरत सुरेंद्र सिंह का 12 साल का बेटा अंश क्रिकेट सीखता है। उसकी दो बहनें हैं और अंश दिल्ली वर्ड पब्लिक स्कूल,एत्मादपुर का कक्षा छह का छात्र है। एकेडमी में सोमवार रात को क्रिकेट मैच चल रहा था।
बेटिंग करते समय छाती में लगी लेदर की गंदी
एकेडमी में 35—35 ओवर का मैच चल रहा था। मैच लेदर की बॉल से हो रहा था। अंश बेटिंग कर रहा था, अंश की छाती में बोल लगी। अंश पिच पर ही गिर गया। उसे साथी खिलाड़ी और एकेडमी संचालक एफएच मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों द्वारा अंश को म्रत घोषित करने पर आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया।
तोड़फोड़ की, परिजनों का बुरा हाल
आक्रोशित लोगों ने हॉस्पिटल की इमरजेंसी में तोड़फोड़ कर दी, अंश इकलौता बेटा था, उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
आगरा लेकर आए, नहीं बची जान
परिजन अंश को आगरा लेकर आए गए, यहां भी डॉक्टरों ने जांच के बाद म्रत घोषित कर दिया। पुलिस कर्मियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया।