आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें आगरा में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत।
ताजगंज के बुढ़ेरा के रहने वाले 35 साल के राजेंद्र सिंह दुकानों पर सामान देने का काम करते थे, सोमवार शाम को मोपेड से सामान लेकर जा रहे थे। फतेहाबाद रोड पर स्कॉर्पियो ने मोपेड सवार राजेंद्र सिंह को चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने स्कॉर्पियो को रुकवा दिया। पुलिस भी पहुंच गई।