फिरोजाबादलीक्स…पत्नी को प्रेमी के साथ देख आगबबूला हुआ पति. मार दी गोलियां. पत्नी को चार और प्रेमी को दो गोलियां लगीं. आगरा में भर्ती
फिरोजाबाद के कोटला चुंगी चौराहे मंगलवार रात 10 बजे एक दुकान में एक महिला अपने एक साथी युवक के पास बैठी हुई थी. तभी वहां एक व्यक्ति आता है और वह दोनों से बात करता है. इसी दौरान उसका साथी युवक के साथ हाथपाई होने लगती है. इसके बाद तीसरा युवक दुकान के बाहर आ जाता है और अपने लोवर की जेब से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालता है और महिला और उसके साथी युवक पर फायरिंग करने लगता है. चार गोलियां महिला के लगती हैं तो वहीं दो गोलियां उसके साथी युवक को. प्रेमी गोली लगने से सड़क पर गिर जाता है जबकि महिला जान बचाने के लिए सड़क पर भागने लगती है. अचानक फायरिंग से बाजार में हड़कंप मच जाता है. दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भागने लगते हैं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हिम्मत जुटाकर चार पांच लोग फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ लेते हैं और इसकी सूचना पुलिस को दी जाती है. पुलिस मौके पर पहुंचती है और युवक को अरेस्ट कर लेती है. वहीं घायल महिला और उसके साथी को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भेजा जाता है जहां से दोनों को आगरा रेफर किया गया है.
पति—पत्नी और पत्नी के प्रेमी का है मामला
दरअसल यह पूरा मामला पति पत्नी और पत्नी के प्रेमी के बीच का है. कोटला चुंगी चौराहे के पास रहने वाले रंजन तैलंग पीके इंटर स्कूल चलाते हैं. उनका बेटा रिषभ तैलंग उर्फ बंटी भी उन्हीं के काम में सहयोग करता है. रिषभ की शादी 10 साल पहले मथुरा की रहने वाली शिप्रा के साथ हुई थी. दोनों के इस शादी से देा बेटे भी हैं. लेकिन बंटी और शिप्रा के बीच पिछले दो सला से झगड़ा चल रहा है जिसकी वजह से शिप्रा अपने मायके में ही रह रही थी. वहीं मथुरा की ही श्रीराम कॉलोनी में रहने वाला सनी उर्फ शिवा ठाकुर कोटला चुंगी चौराहे पर इंटरनेट कैफे और ई सेवा की दुकान चलाता है. सनी की दुकान और शिप्रा की ताई के ही घर में है. पुलिस के मुताबिक शिप्रा और सनी के बीच काफी समय से अफेयर चल रहा है.
दुकान पर बैठे थे शिप्रा और सनी
मंगलवार रात करीब 10 बजे शिप्रा यहां पहुंची थी. उसने बताया कि मेरा पति बंटी से झगड़ा चल रहा है. मेरी ससुराल वालों से बात करने के लिए ताई ने उसे अपने घर बुलाया था. शिप्रा यहां आकर सनी की दुकान पर आ जाती है. और दोनों दुकान के अंदर बैठै हुए होते हैं. तभी वहां बंटी आ जाता है. वह दोनों को देखकर भड़क जाता है. इसके बाद बंटी का सनी के साथ झगड़ हो जाता है और बाद में वह गुस्से में लाइसेंसी रिवाल्वर से दोनों पर गोलियां चलाने लगता है. शिप्रा के भाई शशांक ने बताया कि जीजा बंटी का किसी अन्य महिला से संबंध है सिजके कारण दोनों में झगड़ा हुआ था. इसके बाद शिप्रा हम लोगों के पास रहने लगी और उसके बच्चे भी हमारे साथ ही रह रहे हैं.
इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.