आगरालीक्स…चौंकाने वाली खबर. मां ने मोबाइल पर गेम्स खेलने से मना किया तो 10 साल के लड़के ने लगाई फांसी. छोटी उम्र में बच्चे उठा रहे बड़े और खौफनाक कदम….
यूपी की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां के हुसैनगंज के छिवापुर पजावा में रहने वाले 10 साल के लड़के ने फांसी लगा ली. वह कई दिन से स्कूल नहीं जा रहा था और दिनभर आनलाइन गेम्स ही खेलता रहता था. मां ने ज्यादा गेम्स खेलने पर उसे डांट लगाई थी जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया. पुलिस के मुताबिक बच्चे ने सुसाइड किया है लेकिन कोई तहरीर नहीं आई है.

मामला हुसैनगंज के छितवापुर पजावा का है. यहां रहने वाली कोमल अपने 10 साल के बेटे आरुष और बेटी विदिशा के साथ रहती हैं. कोमल के पति की पहले ही मौत हो चुकी है. पुलिस के अनुसार आयुष कई दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था और दिनभर मोबाइल पर आनलाइन गेम्स ही खेलता रहता था. उसकी मां कोमल लगातार उसे समझाती रहती थी लेकिन वो नहीं मानता था. रविवार देापहर को कोमल ने बेटे आयुष को डांट लगा दी. कोमल बाहर काम करने जाती थी. दोपहर बाद जब वह घर लौटी तो कमरे में आरुष फंदे पर लटका हुआ था. आनन फानन में उसे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस का कहना है कि बच्चे ने सुसाइड किया है. मां की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है.