Saturday , 6 December 2025
Home agraleaks Five held over jeweller’s Daughter murdered in Agra
agraleaks

Five held over jeweller’s Daughter murdered in Agra

aakancsha
आगरालीक्स………..
आगरा में एक हाई प्रोफाइल फैमिली में 26 वर्षीय आकांक्षा की हत्या कर दी गई,
ज्वैलर की बेटी आकांक्षा की एक साल पहले ही शादी हुई थी, उन्होंने बिल्डर ससुरालीजनों पर एक करोड दहेज मांगने के आरोप लगाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग फांसी लगाना आया है, जबकि पति का कहना था कि बेहोश होने से मौत हो गई। पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
किनारी बाजार में लंकेश्वर ज्वैलर्स के मालिक कमलानगर बी-22 निवासी राकेश अग्रवाल की ने अपनी बेटी 26 वर्षीय आकांक्षा की शादी पिछले साल दो मई को जयपुर हाउस निवासी पुनीत बंसल के साथ की थी। शाही ढंग से की गई शादी में बहुत अधिक खर्चा किया गया था। ससुर प्रदीप बंसल की अलका कंस्ट्रक्शन के नाम से फर्म है, जबकि पुनीत टोरंट की ठेकेदारी करता है।

हैगिंग से मौत, बताया बेहोश
गुरुवार रात दो बजे पुनीत ने बेटे अंकित को फोन करके बताया कि आकांक्षा बेहोश हो गई हैं। उन्होंने बेटी को प्रतापपुरा स्थित अस्पताल ले जाने को कहा, खुद भी वहां पहुंचे। आकांक्षा को देखने के बाद चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। जिस पर उसे दिल्ली गेट स्थित अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने दो घंटे पहले ही मौत होने की बात बताई। डॉक्टरों ने बताया कि बेटी की मौत बेहोश होने के कारण नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई थी। उसके गले पर रस्सी का निशान था। पुलिस के साथ जयपुर हाउस पहुंचे मृतका के परिजनों ने उसके बेडरूम की तलाशी ली तो कूड़ेदान से नायलॉन की रस्सी बरामद हुई। सीओ लोहामंडी नितिन कुमार ने बताया मृतका के पति पुनीत, ससुर प्रदीप बंसल, सास अलका और दोनों देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

error: Content is protected !!