Thursday , 23 April 2026
Home agraleaks Agra Father & Son Murder Case: Accused surrender, Agra closed on 17 August
agraleaks

Agra Father & Son Murder Case: Accused surrender, Agra closed on 17 August

141

katheria 2
आगरालीक्स
 …….आगरा में कारोबारी पिता के बाद उनके बेटे की हत्या करने के बाद बेखौफ हत्यापोरी मोनू वर्मा ने कोर्ट में समर्पण कर दिया गया, पुलिस उसे पकड नहीं सकी, उसे जेल भेज दिया गया है। ऐसे में आगरा में बढते अपराधों पर व्यापारी लामबंद हो गए हैं। उन्होंने 17 अगस्त को आगरा बंद रखने का ऐलान किया है। इससे पुलिस प्रशासन के होश उडे हुए हैं।
राजामंडी बाजार अध्यक्ष हेमनदास के बाद बुधवार रात उनके बेटे सुशील की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अपने साथ लगातार हो रही लूट और हत्या की घटनाओं को लेकर शुक्रवार भाजपाइयों के साथ अधिकारियों से मिलने पहुंचे व्यापारियों ने पुलिस लाइन और सर्किट हाउस में एसएसपी हटाओ, आगरा बचाओ के जमकर नारे लगाए। हत्यारों की गिरफ्तारी और मृत व्यापारी के परिवार की सुरक्षा को लेकर मंत्री ने प्रोटोकॉल तोड़ आइजी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।
भाजपा से पहले सपा ने ली अधिकारियों की क्लास
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में दोपहर दो बजे शहर के व्यापारियों की बैठक बुलाई थी, जिसमें पुलिस अधिकारियों को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे। इससे पूर्व प्रदेश सरकार के मंत्री रामसकल गुर्जर ने सर्किट हाउस में डीआइजी लक्ष्मी सिंह और एसएसपी राजेश डी मोदक के साथ बैठक कर उनको व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए। डीआइजी ने व्यापारियों को राजामंडी बाजार में डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात करने के साथ ही क्राइम ब्रांच के दो अधिकारी तैनात करने की जानकारी दी। उन्होंने एसएसपी को सीओ के खिलाफ जांच के निर्देश दिए।
दोपहर दो बजे मंत्री कठेरिया सर्किट हाउस पहुंचे। व्यापारियों ने एसएसपी और एसपी सिटी के सामने अपनी बात रखी। करीब ढाई बजे मंत्री ने डीआइजी को बैठक में बुलाने को फोन करने की कहा, तो बताया गया कि वह फीरोजाबाद निकल गई हैं। इससे गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए और आइजी कार्यालय के घेराव करने का एलान कर दिया। इस बीच अधिकारियों ने मंत्री को डीआइजी के बैठक में शामिल होने को रास्ते से लौटने की जानकारी दी। तब तक मंत्री के साथ दर्जनों व्यापारियों ने आइजी कार्यालय की ओर कूच कर दिया।
कठेरिया प्रोटोकॉल तोड़ आइजी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। इसी दौरान व्यापारियों ने एसएसपी हटाओ आगरा बचाओ की नारेबाजी शुरू कर दी। व्यापारी सीओ को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान अधिकारियों ने मंत्री को बातचीत के लिए कई बार अपने साथ अंदर ले जाने का प्रयास किया। अधीनस्थों के माध्यम से उनको बुलावा भेजा गया, लेकिन मंत्री ने आइजी से धरनास्थल पर आकर मुलाकात करने को कहा। उनके न आने पर एमजी रोड पर धरना देने का एलान कर दिया। करीब तीन बजे आइजी डीसी मिश्र और डीआइजी लक्ष्मी सिंह धरनास्थल पर पहुंचे। डॉ. कठेरिया और व्यापारी नेताओं से बात की। व्यापारी नेताओं ने आइजी से एसएसपी को आगरा से हटाने और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
monu 1दहशत में परिवार, जान का खतरा
मंत्री और व्यापारियों के साथ शुक्रवार को सुशील की मां पदमा रानी, भाई महेश और हरीश तथा बहन सुनीता भी सर्किट हाउस और पुलिस लाइन पहुंची थीं। पूरा परिवार दहशत में था, महेश का कहना था कि पिता और भाई के हत्यारे उसे भी नहीं छोड़ेंगे।
कारोबारी सुशील के अंतिम संस्कार में शुक्रवार को सुबह ताजगंज श्मशान घाट पर पूरा शहर जुट गया। डॉ. रामशंकर कठेरिया और रामसकल गुर्जर ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। पुलिस की मौजूदगी में सुशील का अंतिम संस्कार हुआ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Agra News: Elders to Receive Honor and Respect at the Annual Celebration of Anubhav Nidhi Ashram in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मे अनुभव निधि आश्रम के वार्षिकोत्सव में बुजुर्गों को मिलेगा मान...

agraleaks

Agra Live News: Agra Metro, Signalling trial run completed from Mankameshwar to ISBT…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में मनकामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी स्टेशन तक चली मेट्रो....

agraleaksमथुरा

Mathura News: President Draupadi Murmu reached Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू. इस्कॉन और प्रेम मंदिर के करेंगी दर्शनी....

agraleaksआगरा

Agra News: Valmiki Jagran Manch (Mahasabha) celebrated Holi Milan ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में वाल्मीकि समाज की होली मिलन समारोह में दिखी एकता. बोले—...

error: Content is protected !!