रांचीलीक्स…रोजगार की तलाश में निकले यूपी के पांच लोगों की झारखंड में सड़क हादसे में मौत। छह घायल।
टेंपो को बेकाबू ट्रक से रौंदने के कारण गई जान
पुलिस के मुताबिक झारखंड गढ़वा-श्री बंशीधरनगर मार्ग पर बीती रात दो बजे के करीब टेंपो को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
यूपी के सोनभद्र के रहने वाले थे हादसे का शिकार लोग
मृतकों की शिनाख्त यूपी के सोनभद्र जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र के महुली गांव के केशनाथ के 45 वर्षीय पुत्र बिमलेश कुमार कनोजिया, गढ़वा के रमना थाना क्षेत्र के सीरियाटेंगर गांव के सुरेश भुइयां के 28 वर्षीय पुत्र अरुण भुइयां, रमाशंकर भुइयां के 25 वर्षीय पुत्र विकेश भुइयां, विनोद राम के 20 वर्षीय पुत्र अरविंद भुइयां और रामवृक्ष भुइयां के 50 वर्षीय पुत्र राजकुमार भुइयां के रूप में हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव से टेंपो से रेलवे स्टेशन जा रहे थे
बताया गया है कि सभी लोग एक ही ऑटो में सवार होकर अपने गांव से श्री बंशीधरनगर रेलवे स्टेशन जा रहे थे, सभी को जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन से गुजरात के जामनगर जाना था. ये लोग रोजगार की तलाश में गुजरात जा रहे थे।