आगरालीक्स.. आगरा से दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, लखनऊ, वाराणसी, जयपुर, वाराणसी और भोपाल के लिए सीधी उडान शुरू होगी, सब कुछ ठीक रहा तो इसी साल दिसंबर तक यह सुविधा शुरू हो जाएगी। अभी आगरा में केवल दो फ्लाइट ही चल रही हैं। ये खजुराहो और जयपुर के लिए हैं।
आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने संसद में एयर कनेक्टिविटी न होने से आगरा के पर्यटन को हो रही समस्या को उठाया था। उन्होंने फॉर प्रेसीडेंट इन पासिंग डे एयरपोर्ट इकॉनिमिकल रेगूलेटरी एक्ट पर आगरा का पक्ष रखा, कहा कि नए रूट पर आगरा से उडान शुरू होनी चाहिए। उन्होंनेखेरिया सिविल एयरपोर्ट तक पहुंचने में हो रही समस्या को देखते हुए अर्जुन नगर एयरफोर्स गेट से टर्मिनल तक डेडीकेटेड रोड बनाने की मांग की। इस पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने संसद ने कहा कि सात शहरों के लिए आगरा से उडान शुरू की जा रही हैं।
दिसंबर से इन शहरों के जुड़ने का दावा
आगरा – वाराणसी – इंडिगो
आगरा – बंगलुरु – इंडिगो
आगरा – भोपाल – इंडिगो
आगरा – लखनऊ – इंडिगो
आगरा – दिल्ली – स्पाइस जेट
आगरा – जयपुर – एयर इंडिया
आगरा – मुम्बई –