आगरालीक्स…. आगरा में एनएच 2 और एनएच 3 से जोड़ने वाला फ्लाईओवर 15 अगस्त से शुरू हो जाएगा। ( Flyover connecting NH2 to NH 3 Start from 15th August)
सेतु निगम द्वारा एनएच 2 से एनएच 3 को जोड़ने के लिए रूनकता से रोहता मार्ग पर बनाए जा रहे 800 मीटर लंबे फोरलेन फ्लाईओवर काम पूरा हो गया है। इसे 15 अगस्त तक सेतु निर्माण का कार्य पूर्ण, पिलर की फिनिशिंग एवं पेंटिंग के साथ सर्विस रोड़ बनाये जाने का काम भी पूर्ण करते हुए प्रथम फेज टू लेन सेतु और सर्विस रोड़ को आम यातायात हेतु उपलब्ध कराया जाएगा।
दिसंबर तक दूसरे चरण का काम होगा पूरा
दूसरे चरण में टू लेन का अवशेष कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण करा लिया जाये। दोनों निर्माणाधीन कार्यों की थर्ड पार्टी से जाँच भी करा ली जाए। इसके अलावा अन्य निर्माणाधीन एन एच 2 पर हीरालाल प्याऊ से पनवारी मार्ग पर निर्माणाधीन उपरिगामी सेतु का कार्य जनवरी 2025 तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए।