नोएडालीक्स….. स्वीगी के लिए फूड डिलीवरी करने वाले ब्वॉय को टक्कर मारने के बाद कार से 500 मीटर तक घसीटा, मौत, अंजलि की तरह का मामला।

स्वीगी के लिए फूड डिलीवरी का काम करने वाले कौशल के भाई अमित कुमार ने नोएडा फेज 1 में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने कहा है कि एक जनवरी को उनका भाई कौशल फूड डिलीवरी करने के लिए निकला था, रात एक बजे तक घर नहीं लौटा तो कौशल के भाई अमित कुमार ने फोन किया। कौशल का फोन ओलेक्स गाड़ी के चालक ने उठाया, उसने बताया कि जिसका यह फोन है उसका एक्सीडेंट हुआ है।
500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया वाहन, मौत
फोन उठाने वाले ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 14 में फ्लाईओवर के पास किसी अज्ञात वाहन ने कौशल की बाइक में टक्कर मारी और 500 मीटर तक फ्लाईओवर से शनि मंदिर तक घसीटता हुआ ले गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है, जिससे वाहन का पता चल सके। प्रारंभिक जांच में कार से टक्कर की बात कही जा रही है।
नए साल पर दिल्ली में अंजलि की भी इसी तरह हुई मौत
दिल्ली की अंजलि का मामले के बाद यह दूसरा मामला है। अंजलि रात को स्कूटी से लौट रही थी, कार ने टक्कर मारी और 13 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए।