
गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की थी। एक साल बाद भी ज्यादा सुधार नहीं है, लोगों की जागरूकता से ही स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। इस साल भी लोगों से अपील की जा रही है कि वे स्वच्छता रखें। मेहताबग बाग में शबाना आजमी ने कहा कि लोगों को समझाना चाहिए कि गंदगी रखने से तमाम बीमारियां होती हैं, इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय साफ सफाई रखना है, इसे हर व्यक्ति को समझना चाहिए।
फोटो खिंचाने के लिए चलाया अभियान
एक साल पहले भाजपा सहित तमाम संगठनों ने स्वच्छता अभियान में बढ चढकर हिस्सा लिया था। उन्होंने झाडू उठाकर सफाई की थी, फोटो खिंचवाए थे, इसके बाद वे लोग दिखाई नहीं दिए। यहां तक कि अधिकांश लोगों की कॉलोनी में भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
Leave a comment