आगरालीक्स…… यौन शोषण पीडित ने अपने बेटा और बेटी को सीने से लगाकर मिटटी का तेल डाल आग लगा ली, तीनों ही जलकर स्वाह हो गए। महिला ने दिल दहलाने वाला कदम यौन शोषण के आरोपी और उसके पति की मौत के जिम्मेदार को पुलिस द्वारा न पकडे जाने पर उठाया है। इससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे हो रहे हैं।
हाथरस की खंदारी गढी निवासी कौशल अग्रवाल 35 की पत्नी ऋतु अग्रवाल ने साकेत कॉलोनी निवासी विष्णु वाष्र्णेय उर्फ बंटी दलाल पर शौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसके बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर 19 सितंबर को कौशल अग्रवाल का शव उसके कमरे में मिला था। बुधवार को कौशल की तेरहवीं थी। यहां भी कौशल के परिजनों ने ऋतु को ताने दिए। दोपहर में घर पर कोई नहीं था, तो उसने आत्मखाती कदम उठाया।
बेटा बेटी सहित जली, चीख नहीं निकली
ऋतु ने अपने बेटी दिव्या 11 और बेटा कान्हा 7 को सीने से लगाकर केबल से बांध लिया, जिससे कि वे अलग ना हो सकें। इसके बाद मिटटी का तेल डाला और आग लगा ली। आग की लपटें बाहर आने के बाद पडोसियों को पता चला। पुलिस ने आकर दरवाजा खुलवाया, लेकिन तब तक तीनों की बुरी तरह जल चुके थे। एसपी हाथरस डॉ एस चन्नप्पा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
आगरालीक्स…… यौन शोषण पीडित ने अपने बेटा और बेटी को सीने से लगाकर मिटटी का तेल डाल आग लगा ली, तीनों ही जलकर स्वाह हो गए। महिला ने दिल दहलाने वाला कदम यौन शोषण के आरोपी और उसके पति की मौत के जिम्मेदार को पुलिस द्वारा न पकडे जाने पर उठाया है। इससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे हो रहे हैं।
Leave a comment