Tuesday , 15 September 2026
Home बिगलीक्स Former minister sits on dharna for civic problem in Agra
बिगलीक्स

Former minister sits on dharna for civic problem in Agra

289

आगरालीक्स… आगरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राम शंकर कठेरिया धरने पर बैठ गए हैं, वे बहुत दिनों पर धरने पर बैठे हैं, इस बार वे नगला पुलिया, शिव नगर में जलभराव की समस्या को लेकर धरने पर बैठे हैं, वहां के स्थानीय लोगों की मांग है कि जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए अंडरग्राउंड पुलिया बननी चाहिए। इसके लिए वे लंबे समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं हैं।
आगरा के नगला पुलिया, शिव नगर में गुरुवार सुबह से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया ने भाजपा समर्थकों के धरना शुरू कर दिया। क्षेत्रीय विकास समिति के आहृृवान पर पूर्व केंद्री मंत्री भी धरने पर बैठ गए हैं। यह क्षेत्र नीचा है, यहां पीछे एक बडा तालाब है, इस तालाब में पानी भर जाता है। लेकिन पानी की निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। इससे यहां रह रहे लोगों को समस्या होती है। बारिश में हालत बिगड जाते हैं। क्षेत्रीय लोग कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन तालाब के पानी की निकासी के लिए पुलिया का निर्माण नहीं कराया जा रहा है।
टोरंट के खिलाफ किया है बडा आंदोलन
इससे पहले सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया ने टोरंट के खिलाफ बडा आंदोलन किया है, इससे उनकी छवि जुझारू सांसद के रूप में जानी जाती थी, लेकिन दूसरी बार सांसद और उसके बाद केंद्रीय मंत्री बनने से वे व्यस्तता के चलते यहां के लोगों की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए कुछ खास नहीं कर सके हैं। यहां तक कि मंत्री रहते हुए भी वे आगरा के लिए कोई विशेष काम नहीं कर पाए।
केंद्रीय मंत्री और शिक्षक होने के बाद भी विवि बेहाल
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया डॉ भीमराव अंबेडकर विवि, आगरा के केएमआई में शिक्षक हैं। वे मानव संसाधन विकास मंत्रालय में मंत्री भी रहे, लेकिन विवि की हालत सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठा सके। विवि की अव्यवस्थाओं को लेकर कई बार बात भी उठाई गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। आगरा परिक्षेत्र के लाखों छात्रों भी चाहते हैं कि विवि को सुधारने के लिए काम किया जाए, इसके लिए पूर्व मंत्री कुछ करते हैं तो छात्र भी उनका साथ देंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Rajasthan government has sought ownership rights over 100 bighas of land belonging to the Jaipur princely state And Other Properties in Agra

आगरालीक्स राजस्थान सरकार ने जयपुर रियासत की 100 बीघा जमीन, दो कोठियां,...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Cloudy Sky forecast today in Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, क्या बारिश होगी या निकलेगी...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 15th September 2026

आगरालीक्स… आगरा का 15 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ अब सुप्रीम कोर्ट...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Another Example of Honesty in Agra, Auto Driver Returns Woman Passenger’s Bag Left Behind in Auto

आगरालीक्स…ईमानदारी की कीमत नहीं होती, ऑटो में छूटा लाखों का बैग, ऑटो...

error: Content is protected !!