Friday , 30 October 2026
Home अध्यात्म Rishi Panchami on September 15, worshipping the Saptarishis will cleanse sins
अध्यात्म

Rishi Panchami on September 15, worshipping the Saptarishis will cleanse sins

151

आगरालीक्स…ऋषि पंचमी मंगलवार 15 सितंबर को. ऐन्द्र योग और अभिजीत मुहूर्त का महासंयोग, सप्तऋषियों की पूजा से मिटेंगे पाप…

सनातन धर्म में ज्ञान और ऋषि परंपरा को समर्पित पर्व ऋषि पंचमी इस वर्ष 15 सितंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर सप्तऋषियों का पूजन और व्रत किया जाता है। पंचांग के अनुसार पंचमी तिथि 15 सितंबर को सुबह 7 बजकर 44 मिनट से प्रारम्भ होगी और 16 सितंबर को सुबह 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। चूंकि 15 सितंबर को दोपहर के समय पंचमी तिथि विद्यमान है, इसलिए व्रत और पूजन इसी दिन मान्य होगा। ऋषि पंचमी पर सप्तऋषि पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 11:07 बजे से दोपहर 01:33 बजे तक रहेगा।

इस दिन के शुभ योग –
ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा जी के अनुसार इस दिन दोपहर 12:18 बजे तक ऐन्द्र योग रहेगा, जो शुभ कार्यों में सिद्धि देने वाला माना जाता है। इसके बाद वैधृति योग शुरू होगा। दिन का सबसे शुभ अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 06:00 से 07:41 बजे तक रहेगा। इस दिन सूर्य सिंह राशि में उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में और चंद्रमा तुला राशि में स्थित रहेंगे।
ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा जी के अनुसार पूजा के लिए सबसे उत्तम समय 11:07 से 12:18 के बीच है, जब ऐन्द्र योग, अभिजीत मुहूर्त और ऋषि पंचमी पूजा मुहूर्त तीनों का संगम बन रहा है।
राहुकाल दोपहर 03:24 से 04:55 बजे तक रहेगा, जिसमें नया कार्य प्रारम्भ करने से बचना चाहिए।

महत्व और मान्यता –
सप्तऋषि – कश्यप, अत्रि, भरद्वाज, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि और वशिष्ठ – को वेदों का ज्ञान प्रसारित करने वाला और गोत्र व्यवस्था का आधार माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजन से अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है तथा ज्ञान और वंश वृद्धि होती है। विशेष रूप से महिलाओं द्वारा यह व्रत आत्मशुद्धि के लिए रखा जाता है।

पूजा विधि – सुबह स्नान कर सप्तऋषियों की स्थापना कर फल, फूल, धूप-दीप से पूजन करें और इस मंत्र से अर्घ्य दें –

कश्यपोत्रिर्भरद्वाजो विश्वामित्रोथ गौतमः।
जमदग्निर्वसिष्ठश्च सप्तैते ऋषयः स्मृताः॥
दहन्तु पापं सर्वं गृह्णन्त्वर्घ्यं नमो नमः॥

इस दिन हल से जोते हुए खेत का अन्न न खाने की परंपरा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Ahoi Ashtami 2026: Mothers will observe a fast for the protection of their children during 4 auspicious planetary yogas…#agranews

आगरालीक्स...एक नवंबर रविवार को मनाई जाएगी अहोई अष्टमी. 4 शुभ योगों मे...

अध्यात्म

Agra News: The most auspicious time for shopping before Diwali arrives on Sunday, November 1st, with Pushya Nakshatra—the ‘king of the constellations.’

आगरालीक्स…दीपावली से पहले खरीदारी का सबसे बड़ा शुभ मुहूर्त, रविवार 01 नवंबर...

अध्यात्म

Karwa Chowth 2026: Find out what time the moon will be visible tonight, when the auspicious time for worship (puja) begins

आगरालीक्स...करवाचौथ पर आज रात को जानें कितने बजे होंगे चंद्रमा के दर्शन....

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 28th October 2026

आगरालीक्स….28 अक्टूबर बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

error: Content is protected !!