आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में चला बुलडोजर. फुटपाथ को घेरकर किए गए कब्जे को किया ध्वस्त. सौ फुटा रोड, राहुल विहार, वैष्णोधाम क्षेत्र में हटाया अतिक्रमण
नगर निगम की ओर से सोमवार को दयालबाग में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान वार्ड 62 के कई क्षेत्रों में कार्रवाई की गई. नगर निगम की टीम ने दयालबाग, सौ फुआ रोड, नगला बूढ़ी, राहुल विहार और वैष्णो धाम क्षेत्र में दुकानों के आगे फुटपाथ पर हो रहे अतिक्रमण को ध्वस्त किया. कार्रवाई के दौरान कई लोगों ने विरोध भी किया लेकिन टास्कफोर्स की यह कार्रवाई जारी रही.
सामान किया जब्त
अभियान के दौरान फुटपाथ पर रखे काउंटर, तख्त और टिन शेड आदि सामान को हटवाकर जब्त किया गया नगर निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि सार्वजनिक उपयोग के लिए बने फुटपाथ पर किसी भी तरह का कब्जा न किया जाए.