लखनऊलीक्स… प्रदेश में चौथे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों पर मतदान चल रहा है। अब तक सबसे ज्यादा मतदान पीलीभीत में हुआ है। जाने कितना हुआ है मतदान।
रायबरेली में धीमी गति से मतदान
मतदान की गति सुबह धीमी रही लेकिन बाद में तेजी आती चली गई। कई स्थानों पर ईवीएम में मामूली खराब होने पर उन्हें तुरंत सही कर दिया गया। सुबह 11 बजे तक 22.62 फीसदी मतदान हुआ था., जिसमें पीलीभीत में 27.43 प्रतिशत मतदान हुआ था। रायबरेली में सबसे कम सुबह नौ बजे तक आठ प्रतिशत वोट डाले गए थे।
केंद्रीय रक्षामंत्री राझनाथ सिंह ने डाला वोट
केंद्रीय रक्षामंत्री राजाथ सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
91 महिला प्रत्याशी भी मैदान में
चौथे चरण में 2.18 करोड़ मतदाता 624 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 91 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।