आगरालीक्स ..पूर्व विदेश मंत्री और सुप्रीम कोर्ट की वकील सुषमा स्वराज का निधन, एम्स में किया गया था भर्ती।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1953 को अंबाला कैंट, हरियाणा में हुआ था। उनके पिता हर्षदेव शर्मा आरएसएस के सदस्य थे, उनकी मां लक्ष्मीदेवी थीं। उनके पूर्वज धर्मपुरा लाहौर पाकिस्तान के रहने वाले थे। सुषमा स्वराज ने सनातन धर्म कॉलेज अंबाला से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद पंजाब यूनिवसिटी से लॉ की पढाई की।
1973 में सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस
सुषमा स्वराज ने 1973 में सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की।
सात बार एमपी और तीन बार विधायक, दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सात बार एमपी चुनी गईं और तीन बार एलएलए चुनी गईं।
25 साल की उम्र में हरियाणा की युवा कैबिनेट मिनिस्टर बनीं
1988 में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं और 13 अक्टूबर 1998 से 3 दिसंबर 1998 तक कार्यकाल रहा।
26 मई 2014 से 2019 तक विदेश मंत्री रहीं।
1988 में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं और 13 अक्टूबर 1998 से 3 दिसंबर 1998 तक कार्यकाल रहा।
26 मई 2014 से 2019 तक विदेश मंत्री रहीं। का निधन, पूरी खबर पढे
साथी एडवोकेट स्वराज कौशल से की शादी
सुषमा स्वराज ने 13 जुलाई 1975 को सुप्रीम कोर्ट के साथी एडवोकेट स्वराज कौशल से शादी की, उनकी एक बेटी बांसुरी है।
2016 में हुआ किडनी ट्रांसप्लांट
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का किडनी ट्रांसप्लांट हो चुका है, 2016 में एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।