नईदिल्लीलीक्स…जी- 20 शिखर सम्मेलन के लिए मेहमानों का आना शुरू। अमेरिकी राष्ट्रपति आज आधी रात बाद रवाना होंगे। पीएम मोदी से 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष मिलने के इच्छुक।
मॉरीशस के पीएम दिल्ली आए
राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेहमानों का आना शुरू हो चुका है। मॉरीशस के पीएम प्रविंद जुगनॉथ दिल्ली आ गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति आज आधी रात के बाद रवाना होंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन आज रात 2.15 बजे रवाना होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। पीएम मोदी भी जकार्ता से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी वहां आसियान-इंडिया सम्मेलन में हिस्सा लेने गए थे।
28 देशों के नेता आएंगे, 20 पीएम से मिलने के इच्छुक
जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 28 देशों के नेता नई दिल्ली आ रहे हैं। इनमें से कम से कम 20 देशों के नेताओं ने पीएम मोदी से मिलने की इच्छा जताई है।
पीएम मोदी रहेंगे व्यस्त, इनका कार्यक्रम तय
पीएम मोदी को दो दिनों तक चलने वाली बैठक में कई सत्रों में हिस्सा लेना है। जाहिर तौर पर पीएम मोदी के पास वक्त की कमी होगी पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वार्ता का फैसला हो चुका है।
सउदी अरब के प्रिंस से मुलाकात 11 सितंबर को
सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ मोदी की मुलाकात 11 सितंबर को होने की उम्मीद है। इनके अलावा मिस्त्र, मॉरीशस, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, नीदरलैंड और स्पेन ने मोदी से औपचारिक मुलाकात का आग्रह किया गया है।