आगरालीक्स…आगरा रीजन के जनसेवा केंद्र में महिला से गैंगरेप. वीडियो भी बनाया. महिला के मायकेवालों और ससुरालियों को भेज दिया वीडियो. मुकदमा दर्ज
आगरा के मथुरा स्थित नौहझील में एक जनसेवाकेंद्र में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोपियों ने न सिर्फ महिला के साथ गैंगरेप किया बल्कि वीडियो बनाकर उसके मायकेवालों और ससुरालियों के पास भेज दिया. पीड़िता ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने तीन को अरेस्ट कर लिया जबकि चौथे की तलाश है.

ये है पूरा मामला
घटना मई महीने की बताई गई है. थाना नौहझील के एक गांव की महिला 28 मई को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का फार्म भरने के लिए एक जनसेवा केंद्र पर गई थी. यहां पर महिला के साथ गैंगरेप किया गया. महिला का आरोप था कि चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया और वीडियो भी बना दिया जिसके बाद वह उसे ब्लैकमेल भी करने लगे. बाद में आरोपियों ने यह वीडियो महिला के मायके और ससुरालियों के पास भेज दिया. पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने जनसेवा केंद्र संचालक चरण सिंह, कंप्यूटर सेंटर संचालक सतीश, दुकान स्वामी धनपाल और जीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है जबकि जीतू फरार है. पुलिस ने शनिवार को महिला का मेडिकल कराकर बयान लिए हैं.