Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Important News of Country on 6 August 2022, read in one click
टॉप न्यूज़

Important News of Country on 6 August 2022, read in one click

153

आगरालीक्स…आज देश की प्रमुख खबरें सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें. कॉमनवेल्थ गेम्स में दो और गोल्ड. जगदीप धनखड़ बने उपराष्ट्रपति. जानिए और भी कई प्रमुख खबरें

  • जगदीप धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति होंगे। शनिवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में उन्होंने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हरा दिया। चुनाव में कुल 725 सदस्यों ने वोट किया। इनमें से धनखड़ को 528 वोट मिले, जबकि विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले। 15 वोट अमान्य कर दिए गए।
  • बर्मिंघम कॉमेनवेल्थ गेम्स में नौवें दिन के मुकाबले चल रहे हैं। भारतीय पहलवान मेडल राउंड का मुकाबला खेलने उतर गए हैं। विनेश फोगाट ने विमेंस भारत को गोल्ड मेडल दिला दिया है। ये भारत के लिए बर्मिंघम गेम्स में 11वां गोल्ड मेडल है। पहलवान रवि दहिया ने भारत के लिए 10वां गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने नाइजीरिया के पहलवान ई वेल्सन को फाइनल मुकाबले में 10-0 से हराया। इससे पहले रवि ने पाकिस्तान के असद अली को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु विमेन सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गईं हैं।
  • भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रच दिया है। भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार विमेंस क्रिकेट को शामिल किया गया और भारतीय टीम ने पहले ही अटैम्प्ट में फाइनल में जगह बना ली है।
  • आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हो सकता है। इसकी वजह है देश की सरकारी तेल कंपनियां को हो रहा घाटा। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को वित्त वर्ष 2022-2023 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 10,196.94 करोड़ का नुकसान हुआ है। ये किसी भी तिमाही में कंपनी को हुआ सबसे ज्यादा घाटा है।
  • सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि अविवाहित महिलाओं को गर्भपात के अधिकार से वंचित रखना उनकी व्यक्तिगत आजादी का हनन है। कोर्ट इस कानून में बदलाव कर अनमैरिड महिलाओं को भी अबॉर्शन की अनुमति देने पर विचार करेगा। कोर्ट मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी अधिनियम और संबंधित नियमों की व्याख्या करेगा। इसमें तय होगा कि अविवाहित महिलाओं को 24 सप्ताह के गर्भपात की अनुमति दी जा सकती है या नहीं।
  • महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर एक युवक पर करीब 15 लोगों ने तलवार और हॉकी स्टिक से हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
  • दिग्गज नेता आरसीपी सिंह ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले सुबह ही पार्टी ने उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था और उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। अपने गांव से इस्तीफे का एलान करते हुए आरसीपी सिंह ने जदयू को डूबता जहाज बताया। आरसीपी सिंह ने मुस्तफापुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी छोड़ने की घोषणा की और अपनी पार्टी बनाने की बात कही।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने के लिए गठित राष्ट्रीय समिति की अध्यक्षता की। यह इस मामले से जुड़ी तीसरी बैठक थी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि तिरंगा एकता का प्रतीक है, जो देश के लिए सकारात्मकता और समृद्धि लेकर आता है। हमें अपनी एकता का संरक्षण और वृद्धि करनी चाहिए। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के विचार को आगे बढ़ाना चाहिए।
  • बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के खिलाफ लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म का बायकॉट हो रहा है। कई लोगों द्वारा इस फिल्म को न देखने की अपील की जा रही है, जिस पर आमिर खान अपना रिएक्शन दे चुके हैं और अब ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बायकॉट पर मुकेश खन्ना की प्रतिक्रिया सामने आई है। अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ का बायकॉट क्यों हो रहा है? साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि बायकॉट की जो परंपरा चल रही है वह सही है।
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा को टाले जाने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। एनटीए ने लगातार तीसरे दिन 13 राज्यों में 53 परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ियों के कारण कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडर ग्रेजुएट (CUET-UG) परीक्षा निरस्त कर दी थी। इसे लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की खिंचाई की।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!