आगरालीक्स… आगरा में भाजपा के नौ विधायक हैं, इनमें उदघाटन की होड लगी हुई है, दो विधायकों ने तो पाइप लाइन प्रोजेक्ट के कार्य का शुभारंभ कर दिया, यह काम पहले से ही चल रहा है। प्रदेश सरकार ने मार्च 2018 तक प्रोजेक्ट पूरा करने का दावा किया गया है।
आगरा में पानी की आपूर्ति के लिए 2015 से गंगाजल प्रोजेक्ट चल रहा है, इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर बुलंदशहर के पालडा झाड से आगरा में 400 क्यूसिक गंगाजल आना है। इसके लिए पाइप लाइन डाली जा रही है, यह प्रोजेक्ट जुलाई 2017 में पूरा होना था, इसके तहत बुलंदशहर से आगरा तक 130 किलोमीटर पाइप लाइन डाली जानी है, इसमें से 125 किलोमीटर पाइप लाइन डाली जा चुकी है। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद मार्च 2018 तक गंगाजल प्रोजेक्ट पूरा करने का दावा किया गया है। इसके साथ ही भाजपा विधायक और नेताओं में गंगाजल प्रोजेक्ट से चेहरा चमकाने की होड लग गई है।
दो विधायकों ने चंद किलोमीटर लंबी पाइप लाइन का किया शुभारंभ
बुलंदशहर से गंगाजल कैलाश मंदिर रोड पर बने एमबीार प्लांट तक पहुंचेगा, यहां से यह दयालबाग, कमला नगर होते हुए जीवनी मंडी वाटर वक्र्स तक आएगा। इसके लिए दयालबाग और कमला नगर एक्सटेंशन के मुगल रोड तक पाइप लाइन डाली जा चुकी है। अब कमला नगर से जीवनी मंडी तक कुछ दूरी की पाइप लाइन बिछाई जानी है। इसमें चेहरा चमकाने के लिए शनिवार को भाजपा के विधायक योगेंद्र उपाध्याय और जगन प्रसाद गर्ग पहुंच गए, उन्होंने कमला नगर में पाइप लाइन का शुभारंभ नारियर फोड कर किया।
बुलंदशहर के पालडा झाड से पाइप लाइन से गंगाजल लाया जाएगा
45 दिन का दावा, तीन महीने में होगा काम
गंगाजल के लिए बहुत गहरी पाइप लाइन बिछाई जा रही है, इससे रोड बंद कर यिदा जाता है और लोगों को परेशानी होती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाइप लाइन का शुभारंभ करने के बाद पूछे गए सवाल के जवाब में विधायकों ने कहा कि कमला नगर से जीवनी मंडी वाटर वक्र्स तक पाइप लाइन 45 दिन में बिछ जाएगी, जबकि अधिकारियों का कहना है कि पाइप लाइन बिछाने में तीन महीने का समय लग जाएगा।