Thursday , 11 June 2026
Home बिगलीक्स Minors being given growth shots for sex trade in red light area of Agra
बिगलीक्स

Minors being given growth shots for sex trade in red light area of Agra

147

police
आगरालीक्स……..
आगरा के रेड लाइट एरिया से मुक्त कराई गई लडकियों को हार्मोन के इंजेक्शन दिए जाते थे, इसके बाद उन्हें ग्राहकों के सामने परोसा जाता था। इन ल​डकियों को प्रेमी जाल में फंसाकर ताजमहल दिखाने के लिए आगरा लेकर आए और यहां कोठों पर बेच कर चले गए। बुधवार को रेस्क्यू फाउंडेशन और पुलिस द्वारा मुक्त कराई गई लडकियों ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। इन लडकियों की उम्र 16 से 20 साल के बीच है।
मुंबई की रहने वाली युवती का कहना है कि उसका प्रेमी उसे ताज महल दिखाने के लिए वह आगरा लेकर आया। ताज घूमने के बाद प्रेमी ने होटल ले जाने की बात कही, लेकिन यह कोठा निकला। प्रेमी मुझे यहां दो लाख रुपए में बेचकर चला गया।कोलकाता की लड़कियों की भी यही दास्‍तां है। उसने बताया, घर जाने की जिद करने पर कोठा संचालक इंजेक्‍शन लगाकर बेहोश कर देती थी। आगरा की लड़कियों को नौकरी के बहाने धोखे से कोठे पर लाया गया था। रेस्‍क्‍यू संस्था का कहना है, किशोरियों को हार्मोन का इंजेक्‍शन दिया जाता था। ताकि वह बडी लगें और ग्राहक उनके शरीर को देखने के बाद मुंह मांगी रकम देने को तैयार हो जाएं। इस तरह हार्मोन के इंजेक्शन लगाने के बाद लडकियों से गलत काम करवाया जाता था, उन्हें युवकों के सामने परोस दिया जाता था।
इस तरह मारा गया छापा
रेस्क्यू फाउंडेशन ने मीडिया को बताया कि सूचना मिली थी कि मुंबई, कोलाकाता और अन्य शहरों की 8-10 लड़कियों को जबरन आगरा के रेड लाइट एरिया में लाया गया है। फाउंडेशन के वॉलेंटियर इन एरिया में ग्राहक कबनकर गए और लड़कियों से बातचीत की।लड़कियों का कहना था कि उन्‍हें जबरन लाया गया है। वह रैकेट से बाहर आना चाहती हैं। इसके बाद बुधवार देर शाम रेस्‍क्‍यू फाउंडेशन की मदद से एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने कश्‍मीरी बाजार और माल का बाजार में छापा मारने का आदेश दिया।यहां से 5 नाबालिग लड़कियों को आजाद करवाया गया। साथ ही 3 महिला कोठा संचालकों और
युवतियों में 2 आगरा, 2 कोलकाता और एक मुंबई की है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Ultimatum to slum dwellers at Ramlila Ground in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के रामलीला ग्राउंड में बनी झुग्गी झोंपड़ियों को अल्टीमेटम. मुनादी करके...

बिगलीक्स

Agra Live News: Man caught his brother in law with woman in Hotel, Women climb on fourth floor

आगरालीक्स…आगरा के होटल में जीजा ने अपने साले को महिला के साथ...

बिगलीक्स

Agra Live News: Software Engineer missing son return to home with House maid

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के ढ़ाई साल के बेटे...

बिगलीक्स

Agra Live News: Life sentence in Student Union President Shivraj Chaudhary Murder accused in Agra

आगरालीक्स आगरा में दिन दहाड़े डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्र संघ...

error: Content is protected !!