आगरालीक्स …आगरा के आरटीओ कार्यालय के बाहर दलालों को खदेडने के लिए पुलिस पहुंची, भगदड में हार्ट अटैक से एक की मौत हो गई है, वह ड्राइवर बताया जा रहा है। हालांकि, मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट हो सकेगा।
आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय पर दलालों की भीड रहती है, ये ही ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर आरटीओ संबंधित सभी कार्य पैसे लेकर कराते हैं। सरकार बदलते ही भ्रष्टाचार और सफाई को लेकर अभियान चल रहा है। ऐसे में शनिवार दोपहर तकरीबन 12.30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पुलिस ने आरटीओ के गेट के बाहर कुर्सी मेज लगाकर बैठने वाले एजेंटों को लाठी फटकार कर खदेड़ना शुरू कर दिया। आरटीओ अफसरों और पुलिस की सख्ती देखकर गेट पर अफरा तफरी फैल गई। कोई कुर्सी मेज लेकर भागा तो कोई बाइक उठाकर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान वेस्ट अर्जुन नगर, शाहगंज निवासी जसवीर सिंह चाहर (45) अपनी गाड़ी लेकर किसी काम से एजेंट के पास बैठे थे। भगदड़ के दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई। वह पुलिस से बचने को दौड़े और गिरकर उनकी मौत हो गई।
Leave a comment