आगरालीक्स…(18 December 2021 Agra News) आगरा में धूमधाम से निकाली गई गिर्राज जी महाराज की शोभायात्रा. 26-27 दिसम्बर को होगा श्री गिर्राज जी सेवा मंडल का दो दिवसीय छप्पन भोग
आमंत्रण यात्रा निकाल शहरवासियों को दिया बुलावा
भक्ति और उत्सव का अनूठा संगम। जहां उत्साह और उमंग के साथ श्रद्धाभाव भी था। हर श्रद्धालु के मुख पर गिर्राज जी महाराज के जयकारे और छप्पन भोग महोत्सव में शहरवासियों को पहुंचने का आग्रह। श्री मनःकामेश्वर मंदिर से श्री गिर्राज जी सेवा मंडल द्वारा गिर्राज जी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सर्व प्रथम बैंड बाजों संग मूशक पर सवार विध्न विनाशक श्रीगणेश की सवारी थी। और गिर्राज महाराज की सतरंगी फूलों से सजी झांकी के आगे भक्तिमय संगीत पर झूमते नाचते सैकड़ों श्रद्धालु। फूलों व इत्र की महक से महकते गिर्राज जी महाराज के दर्शन को हर भक्त ललायित था। राह चलते श्रद्धालुओं ने भी रुककर रिर्राज जी महाराज के आगे शीश नवाया। शोभायात्रा रावतपाड़ा श्री मनःकामेश्वर मंदिर से प्रारम्भ होकर जौहरी बाजार, दरेसी, छत्ता बाजार, बेलनगंज, पथवारी, धूलियागंज, फुलट्टी बाजार, किनारी बाजार होते हुए पुनः रावतपाड़े में आकर विराम लिया। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

आरती के साथ हुआ आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ
आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, योगेन्द्र उपाध्याय, संस्थापक नितेश अग्रवाल, टीएन अग्रवाल ने सर्प्रथम आरती कर किया। आरती बल्केश्वर महादेव मंदिर के महन्त कपिल नागर ने सम्पन्न कराई। इस अवसर पर मुख्य रूप से मयंक अग्रवाल, मनोज कुमार गर्ग, अजय गोयल, श्याम माहेश्वरी, अध्यक्ष रविंद्र गोयल, महामंत्री अजय सिंघल, संयोजक विजय अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, वीरेंद्र सिंगल, नीरज अग्रवाल, अशोक खंदौली, विकास जैन, चंद्र मोहन अग्रवाल, विशाल बंसल, कुलभूषण गुप्ता, मनोजगुप्ता, संतोष मित्तल, पुनीत अग्रवाल, नीरज मित्तल, देवकीनंदन, अखिलेश भटनागर, छोटेलाल रावत निखिल अग्रवाल संजय अग्रवाल, लक्ष्मण सिंगल सुशील गुप्ता, आशी अग्रवाल, सीमा गोयल, शिवानी अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, कविता अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
26-27 दिसम्बर को गोवर्धन में होगा छप्पन भोग महोत्सव
आगरा। वैष्णव पद्धति से बनाए गए विभिन्न प्रकार के 11 हजार किलो व्यंजनों से गिर्राज जी महाराज को छप्पन भोग समर्पित किए जाएंगे। श्री गिर्राज जी सेवा मंडल का दो दिवसीय छप्पन भोग महोत्सव गोवर्धन में 26 व 27 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। गोवर्धन तलहटी, आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित श्री शरणानंद जी के आश्रम में आयोजित होने जा रहे महोत्सव में गोविन्दाभिषेक, गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा व भजन संध्या होगी। जिसमें आगरा शहर से हजारों श्रद्धालु गिर्राज जी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचेंगे और महोत्सव के साक्षी बनेंगे। श्री गिरिराज जी महाराज का श्रृंगार द्वारकाधीश मंदिर मथुरा के मुखिया जी द्वारा रत्नों से सुसज्जित पोशाक द्वारा किया जाएगा। ठाकुर जी का अलौकिक श्रृंगार, भव्य फूल बंगला व जगमग रोशनी की सजावट के साथ ठाकुर जी के विराजमान के लिए महल का निर्माण किया जाएगा। 26 दिसम्बर को प्रातः गिरिराज जी महाराज का गोविन्दाभिषेक किया जाएगा। इसके उपरान्त गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाई जाएगी। 27 दिसम्बर को प्रातः साधु सेवा, दोपहर में भंडारा व छप्पन भोग के दर्शन होंगे। सांय काल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।