
हाथरस के हसायन क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी कक्षा 11 की छात्रा करीब योगिता 16 साल बुधवार सुबह अपने स्कूल सीताराम इण्टर कालेज, गढौला आई थी। उसी गांव का युवक सौरभ शर्मा 20 साल जो कि कॉलेज से बारहवीं कर चुका है, दोपहर एक बजे कॉलेज पहुंचा। छात्रा की कक्षा में गया और उससे बाहर आने के लिए कहा, इस पर छात्रा बाहर निकल आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, योगिता का हाथ पकडकर सौरभ बीच मैदान में ले गया, एक गोली छात्रा को मारी, लोग कुछ समझ पाते तब तक दूसरी गोली अपनी कनपटी में मार ली।
करता था पीछा
सौरभ छात्रा का कई दिनों से पीछा कर रहा था। वह उसे प्यार करता था। इस घटना के बाद से हाथरस क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
Leave a comment