Thursday , 11 December 2025
Home agraleaks MTech girl student murdered in RBS Engineering Campus hostel, Agra
agraleaks

MTech girl student murdered in RBS Engineering Campus hostel, Agra

toshi
आगरालीक्स
……. आगरा के इंजीनिय​रिंग कॉलेज के हॉस्टल में एमटेक की छात्रा की गला दबाकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया, इसके बाद छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की झूठी कहानी बना दी गर्इ्। इस मामले में छात्रा के पिता ने थाना जगदीशपुरा में आरबीएस इंजीनियरिंग कैंपस प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
​हॉस्टल के कमरा नंबर 122 में मिला शव
इलाहाबाद के थाना खुल्दाबाद निवासी गोपनीथा ने अपनी बेटी तोशी का आरबीएस इंजीनि​यरिंग कैंपस में एमटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश कराया था। वह बिचपुरी कैंपस के हॉस्टल में कमरा नंबर 122 में रह रही थी। रक्षाबंधन की छुटटी के बाद छ़ात्रा को 30 अगस्त को उनके पिता हॉस्टल छोड गए थे। छह सितंबर सुबह छात्रा के कमरे का गेट न ​खुलने पर कॉलेज प्रशासन ने गेट खोला तो तोशी का शव पंखे पर लटका हुआ था। इसे आत्महत्या बताते हुए पोस्टमार्टम कराया गया था।
पोस्मार्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने आगरा में ही अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार को उन्हें पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट दी तो होश उड गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना आया है, गले में निशान भी हैं। इसके बाद परिजन थाना जगदीश पुरा पहुंचे और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ तहरीर दी है।
बनना चाहती थी साइंटिस्ट
गोपीनाथ ने बताया कि तोषी घर में बड़ी थी। दूसरी बेटी यति और एक बेटा आशुतोष (12) है। बेटा विकलांग है। वह बेटियों को पढ़ाकर पैरों पर खड़ा करना चाहते थे। तोषी ने 80 प्रतिशत अंकों से इंटरमीडिएट और बीटेक किया था। वह रिसर्च फैलोशिप के लिए तैयारी में लगी थी। वैज्ञानिक बनना चाहती थी। उसकी मौत के बारे में उन्हें रात 11 बजे बताया गया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मां मीरा सेठ सदमे में हैं। पिता इलेक्ट्रानिक का व्यापार करते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

error: Content is protected !!