आगरालीक्स ..आगरा में महिला ने मोबाइल लुटेरे को रंगीन बातों में फंसाया, उसे मिलने बुला लिया, बीच चौराहे पर लुटेरे को धुना और पुलिस को सौंप दिया।
आगरा के सदर क्षेत्र की छात्रा अपने स्कूल जा रही थी, छह फरवरी को उसका मोबाइल लूट कर लुटेरा फरार हो गया। उसने मोबाइल स्विच आफ कर दिया। छात्रा हर रोज अपना मोबाइल नंबर मिलाती थी, 11 वें दिन उसके मोबाइल पर घंटी चली गई।
मामी ने रंगीन बातों में फंसाया लुटेरा
छात्रा ने मोबाइल आन होने की जानकारी अपनी मामी को दी, उसकी मामी ने मोबाइल पर कॉल की और मोबाइल लुटेरे से रंगीन बातें छेड दी, वह उनकी बातों में फंस गया, उसे लगा कि युवती को वह अपने प्रेम जाल में पफंसा लेगा, मोबाइल पर बातें होने के बाद लुटेरे ने मिलने के लिए, छात्रा की मामी ने उसे बिजली घर चौराहे पर आने के लिए कहा।
चौराहे पर पकडा लुटेरा
छात्रा के परिजन बिजली चौराहे पर पहुंच गए, उनके साथ छात्रा की मामी भी थी, टिप टाप होकर मोबाइल लुटेरा भी पहुंच गया। उसने छात्रा की मामी के नंबर पर कॉल की, उन्होंने पूछा कहां खडे हो, वह फोन पर बताने लगा कि कहां खडा हूं, छात्रा के परिजनों ने उसे दबोच लिया, उसे पुलिस को सौंपने के साथ मोबाइल भी जब्त कर लिया। पुलिस पूछताछ कर रही है।
फाइल फोटो