आगरालीक्स …..आगरा में एक स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले शिक्षक पर कसा शिकंजा, कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पहुंची छात्राएं।

आगरा के शमसाबाद के एक स्कूल में शिक्षक आशुतोष शर्मा पर छात्राओं ने गलत तरीके से छूने, अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए थे। इस मामले में शिक्षक आशुतोष शर्मा पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शिक्षक को निलंबित भी कर दिया है, शिक्षक फरार है।
बयान दर्ज कराने पहुंची छात्राएं
शुक्रवार को पांच छात्राएं कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पहुंची। छात्राओं के परिजनों का आरोप है कि शिक्षक के मिलने वाले राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं, पहले भी कई बार धमकी दी जा चुकी है।