
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार पीलीभीत, बरेली में गुरुवार शाम कुछ छात्राएं कोचिंग से अपने घर वापस आ रही थीं। कोतवाली से चंद्र कदम दूरी पर पुराने टेलीफोन एक्सचेंज के पास बाइक सवार दो युवकों ने छेडख़ानी करते हुए फब्तियां कसना शुरू कर दिया। युवतियां आगे बढ़ती गईं और मैसेज कर घर पर सूचना भी दे दी। युवक जैसे ही गली में पीछे गए तो परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और वहीं से पीटते हुए कोतवाली लाने लगे। पोस्टआफिस के पास रोककर पहले जमकर पीटा। छात्राओं ने भी चप्पल से शोहदों को धुन दिया। कुछ लोगों ने इसकी पूरी क्लिपिंग बना डाली। इसके बाद युवकों के घर से भी लोग आ गए और बातचीत के बाद समझौता हो गया। कोतवाल शक्ति ङ्क्षसह ने बताया कि कोतवाली में किसी ने शिकायत नहीं दी है।
Leave a comment