
आगरा में सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता स्थित में ग्लेज ट्रेडिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हर्बल कंपनी के 18 सेल्समैन ने गुरुवार को सुबह खाना खाया, इसके बाद तबीयत बिगडने लगी, एक के बाद एक नौ सेल्समैन बेहोश होकर गिर गए। इसमें से सुरेश (26 वर्ष) की एसएन इमरजेंसी में आने से पहले ही मौत हो गई। जबकि आठ अन्य को गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के अनुसार सेल्समैन की सुबह खाना खाने के बाद पानी पीते ही तबीयत बिगडती चली गई। उल्टी दस्त के साथ ही ब्लड प्रेशर भी कम हो गया। जिससे सुरेश की मौत हो गई। यह सल्मोनीला बैक्टेरिया से हुई फूड प्वाइजनिंग से हो सकता है। यह बैक्टेरिया मल से खाने में आता है, ऐसे में टॉयलेट जाने के बाद ठीक से हाथ साफ न करने पर खाना बनाने से इसका संक्रमण हो सकता है। हालांकि, इस मामले में डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है कि यह सल्मोनीला प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं या प्वाइजनिंग का कोई और कारण भी है।
Leave a comment