Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Goa to Agra Flight : 59 passengers reaches Agra #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Goa to Agra Flight : 59 passengers reaches Agra #agranews

205

आगरालीक्स.. गोवा से आगरा और आगरा से दिल्ली फ्लाइट में यात्रियों की संख्या बढने लगी है। तीसरे सप्ताह गोवा से आगरा 59 यात्री एयर ​इंडिया की फ्लाइट से आए।जबकि आगरा से दिल्ली 14 यात्री गए।
आगरा में दो सप्ताह पहले गोवा आगरा एयर इंडिया की फ्लाइट शुरू हुई है। यह सप्ताह में एक दिन शनिवार को आती है, फ्लाइट सुबह गोवा से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचती है। यहां से फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना होती है। पहले दिन यात्रियों की संख्या बहुत कम थी, अब संख्या बढने लगी है।
59 यात्री आए
शनिवार को गोवा से आगरा फ्लाइट से 59 यात्री खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से 14 यात्री आगरा से दिल्ली के लिए रवाना हुए। गोवा से आगरा आने वाली फ्लाइट, आगरा से दिल्ली जाती है, यह फ्लाइट आगरा से गोवा नहीं जाती है।

23 जनवरी को आई पहली फ्लाइट
गोवा से चलकर आगरा आने वाली पहली फ्लाइट AI883, 23 जनवरी 2021 को सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर गोवा से रवाना हुई जो कि आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर दो घंटे 15 मिनट बाद 11 बजकर 40 मिनट पर पहुंच गई। यहां से ये फ्लाइट सीधे दिल्ली के लिए रवाना हुई, दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक दिल्ली पहुंच गई.

ये है किराया
सप्ताह में एक दिन फ्लाइट
गोवा से आगरा आने वाली ये फ्लाइट फिलहाल सप्ताह में केवल एक दिन शनिवार को ही चलेगी. एक पैसेंजर का किराया 5270 रुपये है. शनिवार का दिन होने के कारण आगरा में पर्यटकों की अच्छी संख्या देखने को मिल सकती है. इस फ्लाइट से कई पर्यटकों का आगरा आगमन शुरू हो जाएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!