आगरालीक्स…सोने और चांदी की कीमतों में दूसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई है।
सोना 52 हजार से नीचे आया
वायदा बाजार में दोपहर तक 51,861 रुपये दस ग्राम के रेट पर चल रहा था। सोना कल शाम को 52,304 रुपये प्रति दस ग्राम की कीमत पर बंद हुआ लेकिन सुबह से ही गिरावट का रुख था।
चांदी 68 हजार रुपये के पास
चांदी की भी कमोबेश यही स्थिति रही चांदी 68,337 रुपये प्रति किलो ग्राम पर आ गई थी। उल्लेखनीय है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से दोनों मूल्यवान धातुओं में गिरावट का रुख है।
ज्वैलरी के 15 मार्च के रेट
फाइन गोल्ड 999 5156 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5033 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4589 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4177 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3326 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और जीएसटी चार्ज इसके अतिरक्त रहेगा।