आगरालीक्स (22nd September 2021 Agra News)… सोने के दाम बढ़े. चांदी भी तेजी की ओर.
सोने के दाम आज बढ़ गए हैं। सोना पिछले दिनों 46 हजार रुपये तक पहुंच गया था। बुधवार को वायदा बाजार में इसका भाव 46664 रुपये प्रति दस ग्राम था। यह सुबह 46651 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला। यह दोपहर में 46762 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया।

चांदी के दाम भी बढ़े
चांदी में आज तेजी का रुख रहा। सुबह चांदी 60890 रुपये प्रति किलो पर खुली। यह 60760 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। यह दोपहर में 61120 रुपये प्रति दस किेलो तक पहुंच गई।