आगरालीक्स…दो दिन से सोना चांदी के दामों में फिर से बढ़ोतरी. जानिए नये रेट
सोना चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से आ रही कमी ने लोगों को राहत देने काम किया है. शादियों का सीजन होने के चलते लोगों ने कम होती कीमतों में अपने जेवर आदि बनाए हैं लेकिन पिछले दो दिन से फिर से सोने चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2675 रुपये बढ़कर 1.25 लाख के पार पहुंच गया. गुरुवार को यह 1.23 रुपये पर था. वहीं एक किलो चांदी शुक्रवार को ही 5,928 रुपये बढ़कर 1.53 लाख पर पहुंच गई है. यह गुरुवार को 1.47 लाख रुपये पर थी. इस तरह दो दिन में सोना 4278 और चांदी 10330 रुपये महंगी हुई है.