आगरालीक्स… रूस के यूक्रेन के हमले के बाद सोने और चांदी कीमतों में जबरदस्त तेजी आई है। दोनों मूल्यवान धातुओँ के जानिये क्या हैं आज के भाव।
सोना 51 हजार और चांदी 66 हजार के पार
वायदा बाजार में यूक्रेन पर हमले के बाद सोने की कीमतों ने लंबी छलांग लगाई। सोना दोपहर तक 51,717 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था, जबकि कल इसके भाव 50 हजार से नीचे आ गए थे। इसी प्रकार चांदी की कीमतों में तेज वृद्धि हुई है। चांदी दोपहर तक 66,534 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई है। दोनों मूल्यवान धातुओँ की कीमत में तेजी का रुख बना हुआ है।
ज्वैलरी के रेट
फाइन गोल्ड 999 5142 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5019 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4576 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4165 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3317 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और जीएसटी चार्ज अतिरिक्त रहेगा।