नईदिल्लीलीक्स… रूस के यूक्रेन में किए गए हवाई हमले में नौ नागरिक भी मारे गए हैं। नाटो देश भी रूस पर जवाबी हमले की तैयारी कर रहे हैं।
यूक्रेन के कई गांवों पर रूस का कब्जा
रूस के सैनिक यूक्रेन के कई गांवों पर कब्जा कर लिया है, यहां सिलसिलेवार धमाके हो रहे हैं। रूस के पैराट्रूपर्स यूक्रेन के मिलिट्री इंस्टॉलेशन्स में उतारे गए हैं। बेलारूस की ओर से भी रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है।
यूक्रेन ने भारत से मदद की गुहार लगाई
रूस के हमले के दौरान यूक्रेन ने भारत से मदद की गुहार लगाई है। यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलखा ने भारत के पीएम मोदी से कहा है कि भारत के रूस के साथ अच्छे संबंध हैं, वह विवाद को कंट्रोल करने में योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति और हमारे राष्ट्रपति के साथ संपर्क करें।
चीन ने रूस के साथ में आया
रूस-यूक्रेन विवाद में चीन एक बार फिर रूस के साथ आया है। चीन ने कहा है कि यूक्रेन विवाद में रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं, इसका कोई मतलब नहीं है, इससे विवाद और बढ़ेगा।