आगरालीक्स(13th September 2021 Agra News)… सोना के भाव आज भी 47 हजार के नीचे. जानिए सोना—चांदी का आज का भाव.
लगातार तीसरे दिन भी सोना नीचे
सोने की कीमतों में गिरावट चल रही है। लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी सोना 47 हजार के नीचे बना हुआ है। वायदा बाजार में सोमवार को गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सोना सुबह 46,927 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला, जो घटकर 46825 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी भी नरम
चांदी में नरमी देखी गई। सुबह चांदी 63474 रुपये प्रति किलो पर खुली। दोपहर में यह गिरावट के साथ 63229 पर पहुंच गई।