आगरालीक्स.. आगरा में सरेराह महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी।
शनिवार को आगरा के न्यू आगरा के अबुल उल्लाह दरगाह वाली गली में महिला पैदल जा रही थी, स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्टिवा पर पीछे बैठे युवक ने महिला के पास पहुंचते ही उसके सिर में गोली मार दी। एक्टिवा सवार युवक तमंचा लहराते हुए मौके से भाग गए।
पर्स में मिला आधार कार्ड
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पुलिस फोर्स के पास पहुंच गए। महिला के शव से मिले आधार कार्ड में रानी पत्नी याकूब निवासी तोपखाना नाई की मंडी लिखा हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।