आगरालीक्स…सूर्य उपासना के साथ आज से शुरू हुआ छठ पूजा महापर्व. अधिकारियों ने घाटों का किया निरीक्षण, दिए आदेश. 36 घंटे का निर्जला व्रत करेंगे…
सूर्य उपासना के साथ आज छठ पूजा का महापर्व शुरू हो गया है. आगरा में लगभग 15 हजार पूर्वांचल समाज के लोग हैं जिनके घरों में पहले दिन नहाय खाय हुआ. व्रतियों ने शुद्ध शाकाहारी भोजन बनाया. आज अधिकारियों ने घाटों का निरक्षण किया. बल्केश्वर घाट पर अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, जोनरल सेनेटरी आफिसर महेंद्र कुमार, पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण, सेनेटरी इंस्पेक्टर रचना गुप्ता, जूनियर इंजीनियर इंद्रजीत सिंह और महामना मालवीय मिशन आगरा संभाग के महासचिव राकेश शुक्ला मौजूद रहे. अधिकारियों ने घाट पर सभी तरह की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने और व्रतियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना न होने के निर्देश दिए. इसके अलावा आज शहर के सभी प्रमुख घाटों की नगर निगम द्वारा सफाई भी कराई गई. कई लोगों ने अपने घरों पर ही सांकेतिक तालाब बना लिए हैं.
36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू
छठ महापर्व के दूसरे दिन खना होगा. इसमें दिनभर व्रत किया जाएगा. और शाम से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा जो कि सोमवार सुबह सूर्य को अर्घ्य देने तक चलेगा.