आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा से मुंबई के लिए मिलेगी स्लीपर वंदे भारत. देश की पहली स्लीपर वंदे भारत लखनऊ से आगरा होकर जाएगी मुंबई…रूट फाइनल..जानें कब से होगी शुरू
आगरा से मुंबई जाने वालों के लिए अच्छी खबर है. देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन लखनऊ से आगरा होती हुई मुंबई के लिए जाएगी. इस ट्रेन का रूट फाइनल हो गया है. जल्द ही समय सारिणी जारी की जाएगी. संभावना जताई जा रही है कि जुलाई से यह ट्रेन शुरू कर दी जाएगी.रेलवे यूपी को बड़ी सौगात देने जा रहा है. देश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश से ही होगी. इस ट्रेन का रूट फाइनल हो गया है. यह ट्रेन राजधानी लखनऊ से मुंबई तक चलेगी. इससे न सिर्फ यूपी और मुंबई के बीच सफर आसान होगा बल्कि लोगों को तेज और आरामदायक यात्रा का अनुभव भी मिलेगा. रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन लखनऊ से हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली जंक्शन, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, निजामुद्दीन, आगरा होते हुए मुंबई के लिए जाएगी.
इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे जिसमें एसी प्रथम, द्वितीय और थर्ड के अलावा दो एसएलआर कोच भी होंगे. इस ट्रेन में एक साथ 1200 यात्री सफर कर सकेंगे. रेलवे ने बताया कि ट्रेन की समय सारिणी तय करने का काम अंतिम चरण में और जुलाई से ट्रेन को शुरू करने की तैयारियां हैं. इस ट्रेन को सप्ताह में चार दिन चलाने की योजना है.