मथुरालीक्स..(Mathura News 8th July). मथुरा के गोवर्धन में लगने वाला मुडिया पूर्णिमा मेला 2021 निरस्त कर दिया गया है। डीएम नवनीत सिंह ने आदेश जारी करते हुए 20 से 24 जुलाई तक गोवर्धन में लगने वाले मुडिया पूर्णिमा मेला को निरस्त कर दिया है।
गोवर्धन में अषाढ महीने की एकादशी को हर साल मुडिया पूर्णिमा मेला आयोजित किया जाता है। इस बार 20 से 24 जुलाई तक मुडिया पूर्णिमा मेला आयोजित किया जाना था। मगर, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मुडिया पूर्णिमा मेला 2021 निरस्त कर दिया गया है।